बारात से लौट रही स्काॅर्पियो अनियंत्रित होकर पोल व पेड़ में टक्कर मारने के बाद पलटी ; स्कार्पियो चालक की मौत, छह लोग बाल-बाल बचे

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA DESK –    सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के छपिया ब्रह्म पिशाच बाबा के समीप एसएच-73 पर आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्काॅर्पियो चालक की मौत हो गई, जबकि अन्य छह सवार बाल-बाल बच गए.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमनौर थाना क्षेत्र के गनौरा गांव निवासी स्वर्गीय सलीम मियां के 61 वर्षीय पुत्र मोहम्मद फैजुद्दीन सहित सात लोग उत्तर प्रदेश से बारात में शामिल होकर स्कॉर्पियो से वापस लौट रहे थे. उसी दौरान आज सुबह करीब 3 बजे तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित हो गया. स्कॉर्पियो पहले बिजली के पोल से टकराई, फिर एक पेड़ से जा टकरायी और अंततः सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई.

Add

हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही तरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. बाद में क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को गड्ढे से बाहर निकाला गया. वहीं गंभीर रूप से घायल फैजुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, अन्य लोगों को मामूली चोटे आई, जिनका उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में किया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *