छपरा जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने को ले चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  रेल एसपी वीणा कुमारी के निर्देश पर छपरा जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व जीआरपी के प्रभार प्रभारी मिथिलेश कुमार सिंह ने किया, जिसमें दीपक कुमार मिश्र एवं संदीप कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे. अभियान के दौरान स्टेशन परिसर के विभिन्न संवेदनशील स्थलों वेटिंग हॉल, डॉरमेट्री, प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया तथा ऊपरगामी पुल पर सघन तलाशी ली गई.इस दौरान प्रवेश और निकास द्वारों पर विशेष निगरानी रखी गई तथा आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की जांच की गई.संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर रोक लगाई जा सके.

पुलिस टीम ने यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उनसे सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की. यह अभियान रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को और मजबूत करने तथा यात्रियों को सुरक्षित यात्रा प्रदान करने को लेकर चलाया गया. आगे भी इस तरह के विशेष अभियान समय-समय पर जारी रहेंगे, ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *