राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में एस्ट्रोनॉमी लैब का हुआ शुभारंभ ; छात्र टेलिस्कोप से एस्ट्रोनॉमी की प्राप्त करेंगे जानकारी

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –   राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में एस्ट्रोनॉमी लैब का शुभारंभ छपरा सांसद राजीव प्रताप रूडी, सांसद महराजगंज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के द्वारा फीता काटकर किया गया. जिलाधिकारी की पहल से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना एवं विद्यालय कोष की निधि से यह एस्ट्रोनॉमी लैब विकसित किया गया है. इसरो द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंसी द्वारा इस लैब को विकसित किया गया है.

जहां छात्र विद्यालय में हि टेलिस्कोप से एस्ट्रोनॉमी के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि इसी तर्ज पर मढ़ौरा एवं सोनपुर अनुमंडल में भी रोबोटिक्स लैब एवं एआई लैब को विकसित किया जायेगा. इस अवसर पर विधान पार्षद डॉ० वीरेंद्र नारायण यादव, विधायक जनक सिंह, विधायक छोटी कुमारी, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *