अलग-अलग हादसों में दो युवक की मौत ; परिवार में लगा रोना-पीटना

0 minutes, 6 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक की मौत हुई है. जिले के अवतार नगर थाना अंतर्गत मुख्य सड़क पर बीते दिन हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौत दिघवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान रात में हो गई. मृतक की पहचान अवतार नगर थाना क्षेत्र के पकवलिया मौजमपुर गांव निवासी रामनरेश राय के 32 वर्षीय पुत्र निकेश राय के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुख्य मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण निकेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में दिघवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. उसके मौत की सूचना मिलते ही घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

Add

जबकि दूसरी घटना इसुआपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां बीते दिनों सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत पटना में उपचार के दौरान हुई है. मृतक की पहचान ईश्वरपुर थाना क्षेत्र के उचितपुर गांव निवासी ओमप्रकाश भगत के 21 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते 30 मार्च को सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसे परिवार वालों के द्वारा सदर अस्पताल और फिर वहां से बेहतर चिकित्सा के लिए पटना रेफर किया गया था, जहां एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था.

आज अल सुबह उसकी मौत के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं परिजन शव लेकर छपरा पहुंचे, जहां सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि 30 मार्च को सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका उपचार वे लोग पटना में करवा रहे थे. जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है. इस घटना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लगा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *