पति की मौत के 24 घंटे के भीतर पत्नी ने भी तोड़ा दम पति के बाद निकली पत्नी की अर्थी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – .सारण जिला के दरियापुर प्रखंड क्षेत्र के विश्वंभरपुर गांव में एक अत्यंत मार्मिक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. जहां पति की मौत के महज 24 घंटे के भीतर पत्नी ने भी दम तोड़ दिया है. इस घटना को गांव के लोग दंपति के अटूट प्रेम और गहरे भावनात्मक जुड़ाव से जोड़कर देख रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशंभरपुर निवासी पुकार महतो का बीते दिन अचानक निधन हो गया. उनके निधन से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. पति की मौत के बाद उनकी पत्नी फूलकुमारी देवी गहरे सदमे में चली गईं और लगातार शोक में डूबी रहीं.


बताया जाता है कि पति के वियोग को फूलकुमारी देवी सहन नहीं कर सकीं औश्र रविवार की सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्होंने भी दम तोड़ दिया. पत्नी की इस असामयिक मौत के बाद गांव में मातम छा गया और हर कोई इस घटना से भावुक हो उठा. ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के बीच गहरा प्रेम और आपसी लगाव था, जो इस घटना में झलकता है. एक ही परिवार में लगातार दो मौतों से परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल है. पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग इसे बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना बता रहे हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *