भीषण आग, बचा सिर्फ राख ; छिन गया घर का निवाला व छत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला अंतर्गत अमनौर थाना क्षेत्र स्थित पकड़ी डीह गांव में आज अचानक लगी भीषण आग में एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. इस हादसे में पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ है और वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के पकड़ी डीह गांव गांव निवासी मुकेश राम एवं राकेश राम के घर में उस समय आग लग गई, जब घर के पुरुष सदस्य काम पर बाहर गए हुए थे और महिलाएं खेतों में कार्य करने गई थीं. घर में केवल एक बीमार बच्चा मौजूद था. आसपास के लोगों ने घर से उठती आग की लपटें देखी और शोर मचाया.

Add

देखते ही देखते ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए. स्थानीय लोगों ने बाल्टी, लोटा और बोरिंग मशीन की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की. वहीं सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखा सारा सामान, अनाज, कपड़े और अन्य जरूरी वस्तुएं पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और खाने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *