राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के अवतारनगर थाना अंतर्गत शीतल सिंह सरस्वती शिशु मंदिर धनौरा के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्राथमिक शिक्षा वर्ग का सात दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला प्रचारक महेश कुमार, संघ जिला कार्यवाह संजीव चौबे एवं अन्य संघीय पदाधिकारी के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया. इस प्राथमिक शिक्षा वर्ग प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 40 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया. जिला कार्यवाह संजीव चौबे ने उद्घाटन सत्र में प्रशिक्षणार्थियों को शिविर के  विभिन्न विभागों के दायित्वों से परिचय कराते हुए प्रशिक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य एवं महत्व को समझाते हुए कहा कि हमारे जीवन में अनेक प्रकार के परेशानियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन धैर्य एवं मेहनत के बदौलत आप अपनी समस्या का समाधान कर सकते है. संघ समय का सामंजन एवं जीवन में अनुशासन को सिखाता है. शिविर में सदानंद सिंह, अरविंद सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल, रत्नेश सिंह, मनोज सिंह, सचिंद्र, सोमनाथ, मिथलेश ,तेजनरायण सिंह, राकेश कुमार सिंह अभिमन्यु सिंह अनंत सिंह, अनिल कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *