अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में एक बच्चा समेत दो की मौत ; घर में लगा रोना-धोना

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –    सारण जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में एक बच्चा समेत दो व्यक्ति की मौत हुई है. जिले के पानापुर थाना अंतर्गत सिमरी पक्की सड़क पर हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के मुरली मठ गांव निवासी हरि नारायण गिरी के 35 वर्षीय पुत्र राजू गिरी के रूप में की गई. इस सूचना के बाद घर परिवार में होना पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा,

जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. जबकि दूसरी घटना मढौरा थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां एक बच्चे की मौत विक्रमपुर पोखर में डूबने से हुई है. इस घटना के संबंध में मृत बच्चा के परिवार वालों ने बताया कि छठ घाट पर अर्ध्य के दौरान वह बच्चा डूब गया था, जिस कारण उसकी मौत हुई है. इस घटना की सूचना के बाद मढौरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है. इस घटना के बाद दोनों परिवारों में रोना-धोना लगा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *