अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिला अंतर्गत रसूलपुर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत मौके पर हो गई. इस घटना के बाद सड़क पर थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिवार वालों में चीख-पुकार मच गया. इस घटना की सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. मृत युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के नचाप गांव निवासी शमसुद्दीन मियां का 25 वर्षीय पुत्र सद्दाम हुसैन बताया गया है.

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह किराना दुकान चला कर घर परिवार का भरण-पोषण करता था. आज वह साइकिल से बाजार जा रहा था. उसी बीच बालू लदे अनियंत्रित ट्रक ने उसकी साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया. इस दुर्घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई. दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला. लोगों का कहना था कि बालू लेकर ट्रक और ट्रैक्टर तेजी से गुजरते हैं. जिसके कारण दुर्घटना की संभावनाएं बराबर बनी रहती है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *