बीए के छात्र की करंट लगने से हुई मौत ; पंखा का स्विच ऑन करने के दौरान हुई घटना

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के भेल्दी थाना अंतर्गत बेदवालिया गांव में पंखा का स्विच ऑन करने के दौरान लगे करंट से एक छात्र की मौत हो अस्पताल में हो गई. मृत छात्र स्थानीय थाना क्षेत्र के बेदवलिया गांव निवासी लगन देव राय का 24 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार बताया गया है. जो कि बीए का छात्र था. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह खेत से आलू का बोझा लेकर घर पहुंचा था. जिसके बाद वह पंखा का स्विच ऑन करने के लिए गया, तभी कटे तार के संपर्क में आने से उसे करंट का तेज झटका लगा. जिससे गिरकर वह अचेत हो गया और परिवार वालों के द्वारा उसे अमनौर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,

 

जहां उसकी मौत हो गई. उसकी मृत्यु का समाचार मिलते ही घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि अनिल बीए का छात्र था और आज आलू का बोझा ढोने के बाद वह खेत में पंखा को ऑन करने के लिए गया था, जहां करंट लगने से उसकी मौत हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *