30 मत्स्य पालकों का दल प्रशिक्षण के लिए कोलकाता रवाना ; केंद्रीय इंस्टिट्यूट ऑफ मत्स्यकी संस्थान में होगा प्रशिक्षण

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिला मत्स्य कार्यालय के द्वारा 30 मत्स्य पालकों के दल को प्रशिक्षण के लिए कोलकाता स्थित साल्ट लेक के लिए रवाना किया गया है. यह दल 11 मार्च से 17 मार्च तक केंद्रीय इंस्टिट्यूट ऑफ मत्स्यकी शिक्षा संस्थान, साल्ट लेक मे प्रशिक्षण प्राप्त करेगा. इस दल में विभागीय पदाधिकारी राजू कुमार मत्स्य विकास पदाधिकारी भी उनके साथ गए हैं. इस योजना में जिले से बाहर जाकर किसान मत्स्य के क्षेत्र में जो अद्यतन प्रगति की जा रही है उसके बारे में देखेंगे, पढ़ेंगे एवं समझेंगे. किसानों के द्वारा मत्स्य विकास से संबंधित जैसे उन्नत मत्स्य पालन मछलियों में होने वाले बीमारी एवं निदान के विषय में जानकारी हासिल किया जाएगा.

Add

मत्स्य किसान मत्स्य पालन में परिपूरक आहार का प्रयोग, बायोफ्लाक्, मिश्रित मत्स्य पालन, मत्स्य बीज हैचरी आदि विषयों पर वहां के वैज्ञानिकों के द्वारा मत्स्य पालन से संबंधित जानकारी प्राप्त करेंगे. मत्स्य के उत्पादन में कैसे वृद्धि हो इस विषय को भी समझेंगे. इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार के अलावा सुमन कुमार उप मत्स्य निदेशक सारण परिक्षेत्र छपरा नरेंद्र कुमार, कुमारी आस्था मिश्रा मत्स्य विकास पदाधिकारी, नीतीश कुमार, रविंद्र कुमार, विक्रम कुमार, वीरेंद्र राम, नवीन कुमार शर्मा, गुलशन कुमार, विकास कुमार राम, धीरज कुमार, अभिषेक कुमार, कृष्ण मुरारी प्रसाद आदि उपस्थित थे.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *