बिना पुस्तक का पुस्तकालय : विकास के नाम पर लूट व कमीशन का खेल

0 minutes, 1 second Read

SARAN DESK –  सारण जिला अंतर्गत अमनौर प्रखंड के धर्मपुर जाफर पंचायत में स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत एक पुस्तकालय भवन का निर्माण किया गया. पुस्तकालय भवन का निर्माण तो किया गया लेकिन आज तक उसमें एक भी पुस्तक नहीं है. बता दें कि पुस्तकालय भवन का उद्घाटन भाजपा के एमएलसी सह राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी डॉ संजय मयूख ने किया. उद्घाटन के वर्षों बाद भी इस पुस्तकालय मे एक भी किताब नहीं है. अब सवाल यह उठता है कि इस भवन के बनाने के पीछे उद्देश्य क्या था ? स्थानीय लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि भवन निर्माण में लाखों रुपए खर्च किए गए आखिर इसकी आवश्यकता क्या थी, जब यहां किताबें रखी हीं नहीं गई.

Add

खास बात यह भी है कि उद्घाटनकर्ता भी इसी पंचायत के निवासी हैं. अब ग्रामीण भी इस पुस्तकालय भवन के निर्माण को सरकारी राशि की बंदरबांट योजना बता रहें हैं. यानि आओ खेलें कमीशन-कमीशन भाड़ में जाए जनता का उपयोगी मिशन. लोगों का कहना है कि उद्घाटन के समय मौजूद गणमान्य लोग भी इस पर चुपी साधे हुए हैं और कोई कुछ भी बोलने से हिचक रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *