अलग-अलग हादसों में एक युवक समेत दो की मौत ; युवक के शव की नहीं हुई पहचान

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसे में एक युवक समेत दो व्यक्ति की मौत हुई है. अधेड़ की मौत, जहां सड़क दुर्घटना में हुई है, वहीं युवक की मौत रेलवे ट्रैक पर तीन टुकड़ों में कटने के कारण हुई है. जिले के पानापुर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हुई है. हालांकि गंभीर स्थिति में उसे पानापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हुई है. मृतक जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी रंजीत ठाकुर का 41 वर्षीय पुत्र संजय शर्मा बताया गया है. घटना बीती देर रात्रि की बतलाई गई है. इस संबंध में परिवार वालों ने बताया कि वह बीती रात्रि पैदल ही घर लौट रहे थे तो किसी अनियंत्रित वाहन ने धक्का मार दिया. जिसके कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई और उन्हें पानापुर पीएससी पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हुई है.

Add

जबकि, दूसरी घटना छपरा-सिवान रेलखंड पर टेकनिवास रेलवे स्टेशन के समीप घटी, जहां किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक तीन टुकड़ों में कट गया. सूचना के बाद रिविलगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है. मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है. प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का प्रतीत हो रहा है. ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि उसके द्वारा रेलवे ट्रैक पर लेटकर खुदकुशी किया गया है. जिसके कारण उसका शरीर तीन टुकड़ों में कटा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *