लावारिस स्कॉर्पियो से मिली खान की लाश ; FSL टीम ने कलेक्ट किया सैंपल

0 minutes, 1 second Read

SIWAN DESK –  सिवान जिला के बड़हरिया थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेसरा में एक उजला रंग का स्कॉपियो लावारिस स्थिति में खड़ी है तथा एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़हरिया थाना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, सिवान भेजा गया. मृतक की पहचान गोपालगंज जिला के थावे थाना क्षेत्र अंतर्गत पाठान पट्टी निवासी रफीक अहमद के पुत्र पप्पु खान उर्फ अफसर अली के रूप में की गई है.

घटनास्थल की जांच FSL की टीम द्वारा करायी गई. सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक, सिवान एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के त्वरित उद्भेदन एवं अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. वहीं शीघ्र ही दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *