4.5 किलोग्राम गांजा एवं 143 पुड़िया स्मैक बरामद कर तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

SIWAN DESK – आगामी होली पर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक, सिवान के निर्देशन में सिवान पुलिस द्वारा जिलान्तर्गत विभिन्न जगहों पर अवैध मादक प्रदार्थ के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मैरवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मिसकरही में विषेष छापामारी के क्रम में कुल-4.5 किलोग्राम गांजा एवं 143 पुड़िया स्मैक बरामद कर 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में मैरवा थाना में एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया है तथा कांड में संलिप्त 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

Add

गिरफ्तार अभियुक्तों में सिवान जिला के मैरवा थाना अंतर्गत मिसकरही गांव निवासी राजू अली, नबिबुल्लाह मियां एवं भरटोली गांव निवासी मिथुन राजभर शामिल हैंं. इस मामले में एसपी ने कहा कि नशे के विरुद्ध सिवान पुलिस के इस अभियान में सुधिजनों से सूचना और सहयोग की अपील की जाती है. यदि अवैध मादक प्रदार्थ की तस्करी, अवैध निर्माण, क्रय-विक्रय या सेवन से संबंधित कोई भी सूचना प्राप्त हो तो तत्काल अपने नजदीकी थाना अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबर 9031683607 पर सूचित करें.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *