हथुआ मार्केट के दो दुकानों में लगी भीषण आग से करीब ₹60 लाख से अधिक की क्षति

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK- छपरा शहर के हथुआ मार्केट में बीती देर रात लगी भीषण आग के कारण दो दुकान का पूरा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे करीब ₹70 लाख से अधिक की क्षति होने की बात बताई जा रही है. इस संबंध में पीड़ित दुकानदार के द्वारा नगर थाना को आवेदन दिया गया है. पहला दुकान राधे-राधे रेडीमेड दुकान की है, जिसके संचालक नगर थाना क्षेत्र के कटहरी बाग छोटा तेलपा निवासी दिलीप सिंह के पुत्र चंद्रकांत कौशिक की बताई गई है. इस संबंध में पीड़ित दुकानदार के द्वारा नगर थाना को दिए गए आवेदन में अगलगी के कारण करीब ₹60 से ₹70 लाख रुपए की क्षति होने की बात बताई गई है. आग लगने के कारणों पर उनके द्वारा दुकान में शॉर्ट सर्किट होने की संभावना बताई गई है. फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है. जबकि अगलगी में तबाह हुई दूसरी दुकान ब्यूटी पार्लर एवं ट्रेनिंग सेंटर की है. उस दुकान का भी सारा सामान जलकर पूरी तरह खाक हो चुका है. उस दुकान से भी करीब ₹5 से &10 लाख की क्षति बताई जा रही है.


बताते चलें कि बीती रात्रि करीब 9:30 पर उस दुकान में अचानक आग लग गई और आग की लपटे विकराल रूप धारण कर ली. मार्केट की सभी दुकानें बंद हो चुकी थी. उस दौरान समीप के रेस्टोरेंट में लोग डिनर कर रहे थे. उनके द्वारा शोर मचाया गया और सूचना के बाद फायर ब्रिगेड के करीब 5 से 6 दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. वहीं सूचना के बाद सदर एसडीओ एवं एसडीपीओ भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की. उस दौरान फायर कर्मियों की तत्पड़ता और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक दो दुकानों का सारा सामान जलकर राख हो चुका था. वहीं आग को फैलने से रोका जा सका नहीं तो उस बिल्डिंग की दर्जनभर दुकानों के साथ हथुआ मार्केट की दर्जनों दुकानें जलकर खाक हो जाती.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *