जन सुराज पदयात्रा : 152वां दिन राजेंद्र स्टेडियम पहुंचे प्रशांत किशोर ने कहा बिहार के किसान बस पेट भरने के लिए खेती कर पाते हैं

0 minutes, 2 seconds Read

SIWAN DESK – जन सुराज पदयात्रा के 152वें दिन की शुरुआत सिवान के खरसंडा पंचायत स्थित बाली मोड़ मैदान में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ खरसंडा नगर पंचायत से पदयात्रा के लिए निकले. आज जन सुराज पदयात्रा हथौड़ा पंचायत, मड़कान, छापिए बुजुर्ग, होते हुए सिवान सदर प्रखंड अंतर्गत सिवान नगर पंचायत के राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में जन सुराज पदयात्रा शिविर में रात्रि विश्राम के लिए पहुंची. प्रशांत किशोर की पदयात्रा का सिवान में आज 25वां दिन है.

वे जिले में 04 से 08 दिन और रुकेंगे और इस दौरान वे अलग-अलग गांवों और प्रखंडों में पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाएंगे. उनकी समस्याओं को समझ कर उसका संकलन कर उसके समाधान के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करेंगे. दिनभर की पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर 4 आमसभाओं को संबोधित करेंगे और 5 पंचायत के 9 गांवों से गुजरते हुए 14 किमी की पदयात्रा तय की.

 

बिहार में जो किसान खेती कर रहे हैं वो बस खाने भर के लिए है, कमाने वाली नहीं इसलिए बिहार के किसान अन्य राज्यों से गरीब हैं : प्रशांत किशोर

जन सुराज पदयात्रा के दौरान आम सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आज बिहार में जो किसान खेती कर रहे हैं उसमें 100 में 40 आदमी के पास डेढ़ बीघा से कम जमीन है. आज बिहार में जो किसान खेती कर रहे हैं वो कमाने वाली खेती नहीं है वो बस पेट भरने वाली खेती है. आज बिहार में किसान उतना ही अनाज उपजा रहे हैं, जिससे उनके बच्चों का पेट भर जाए. आप अपने अनाज को बेच कर आमदनी नहीं कमा सकते हैं.

दूसरे राज्यों में किसान खेती करके आमदनी कमाते हैं मगर बिहार में किसानों के बारे में न किसान सोच रहे हैं न बिहार के नेता. आज बिहार में प्रति व्यक्ति आय है 35 हजार रुपये तो सोचिए आपके पास ना शिक्षा है ना रोजी रोजगार है तो आपकी और बिहार की तरक्की कैसे होगी.

 

इस बार वोट नाली-गली के लिए नहीं पड़ेगा, वोट उस नेता को मिलेगा जो शिक्षा, रोजगार और किसान को लाभ पहुंचाने के लिए काम करेंगे : प्रशांत किशोर

जन सुराज पदयात्रा के दौरान मड़कन गांव में आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता को समझना होगा कि घर में बैठ कर समस्याओं का समाधान नहीं होगा, इसके लिए आपको हमको मेहनत करनी होगी यह समझने के लिए की समस्या क्या है, और इसका समाधान कैसे होगा. इस बार के चुनाव में आपको तय करना होगा कि इस बार आप वोट भारत-पाकिस्तान, नाली-गली के लिए नहीं पड़ेगा, वोट उस नेता को मिलेगा जो शिक्षा,

रोजगार और किसान को लाभ पहुंचाने के लिए काम करेंगे. वोट उनको पड़ेगा जो आपके बच्चों के भविष्य के लिए काम करेंगे. अगर आप इन मुद्दों पर वोट करेंगे तो यकीन मान कर चलिए कि बिहार को तरक्की करने से कोई नहीं रोक सकता.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *