जेईई-2026 मेन में इस वर्ष भी छपरा शहर के शारदा क्लासेज के छात्रों का प्रदर्शन रहा शानदार ; 99.5 & 98.5 परसेंटाइल से परचम लहराया

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –    जेईई-2026 मेन के परिणाम में इस वर्ष भी छपरा शहर के शारदा क्लासेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा. छपरा शहर के सलेमपुर निवासी नूतन जायसवाल और रजनीश जायसवाल के पुत्र शौर्य जायसवाल ने 99.5 परसेंटाइल एवं छात्रधारी बाजार की रहने वाली शशिबाला और बसन्त कुमार सिंह की पुत्री आस्था सेंगर ने 98.5 परसेंटाइल प्राप्त कर संस्था के अच्छे रिजल्ट देने की परिपाटी को बरकरार रखा है. संस्था के निदेशक सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि दोनों विद्यार्थी वर्ग 9 से ही शारदा क्लाससेस में तैयारी कर रहे हैं. कठोर परिश्रमी एवं प्रतिभावान होने के साथ शौर्य एवं आस्था ने संस्था के कुशल मार्गदर्शन में अनुशासित होकर तैयारी की, जिससे उन्हे सफलता प्राप्त हुई है.

Add

गौरतलब है कि शौर्य की बड़ी बहन सौम्या जायसवाल ने भी शारदा क्लासेज में पढ़ाई की थी और आईआईटी गांधीनगर में कंप्यूटर साइंस से दाखिला लिया था. जेईई-2026 मेन के परिणाम में संस्था के सृजन चटर्जी, आकर्ष यादव, हर्षित उपाध्याय, प्रणव शांडिल्य, सचिन कुमार और वैष्णवी ने भी अच्छे अंक हासिल किये हैं. परीक्षा में किए गए शानदार प्रदर्शन से इन छात्र छात्राओं के घर में खुशी का माहौल है तथा अपने बच्चे को परिवार के सान्निध्य में रहते हुए जेईई जैसे कठिनतम परीक्षा में सफलता के लिए संस्था को आभार व्यक्त किया. अब ये छात्र पूरे जोश के साथ आने वाली परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *