मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख महिलाओं के खाते में ₹10 हजार की राशि जमा

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा आज राज्य की 25 लाख महिलाओं के खाते में स्वरोजगार के लिये 10 हजार रुपये की प्रथम क़िस्त की राशि अंतरित की गई. उक्त अवसर पर सारण जिला समाहरणालय सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ों लाभार्थी महिलाएं मौजूद रही. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के द्वारा की गई. उन्होंने बताया कि लाभार्थियों में सारण जिले की 83103 महिलायें भी शामिल हैं. अब तक सारण जिला की 562562 महिलायें इस योजना से लाभान्वित हो चुकी हैं.

Add

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रथम किश्त से अपना कारगर व्यवसाय स्थापित करने वाली महिलाओं को उनके व्यवसाय को बढ़ाने के लिये 2 लाख रुपये की दी जायेगी अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान की जाएगी. इस कार्यक्रम का जिला मुख्यालय में बेबकास्टिंग के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया. जिसमें हजारों महिलाएं सीधी जुड़ी. इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी तथा सैकडों जीविका दीदियां मौजूद रहीं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *