महाशिवरात्रि पर्व को लेकर डीएम, एसपी ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च ; कहा शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं महाशिवरात्रि

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –   महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 की उपस्थिति में महाशिवरात्रि पर्व के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च नगर थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों से होकर गुजरा. इस दौरान आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई तथा असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि विधि-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी.

Add

वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से अनुरोध किया गया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा विधि-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल स्थानीय थाना अथवा डायल-112 पर उपलब्ध कराएं, ताकि त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करना तथा महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है. इस क्रम में संबंधित सभी पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को सतर्क रहकर ड्यूटी निर्वहन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. सारण पुलिस जिला प्रशासन के समन्वय से पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है. फ्लैग मार्च नगर थाना से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर पुनः थाना चौक पहुंचा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *