अनिश्चितकालीन हड़ताल: दूसरे दिन भी अधिवक्ताओं ने व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायालय का किया बहिष्कार ; वार्ता विफल

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग के आदेश के बाद व्यवहार न्यायालय के मुख्य गेट पर नवनिर्मित बैरियर के आगे अधिवक्ताओं के गाड़ियों और मोटरसाइकिल को पुलिस द्वारा रोके जाने के विरोध में विधि मंडल के अधिवक्ता कल दिनांक 6 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल किए हुए हैं. आज दूसरे दिन भी न्याय प्रशासन और अधिवक्ता संघ में कोई सफल वार्ता नहीं हुई। जिसके कारण अनिश्चित कालीन हड़ताल सोमवार को भी बरकरार रहेगा. इसी बीच न्याय प्रशासन द्वारा मुख्य गेट पर एक बैनर लगा दिया गया.  जिस पर पूर्व के पत्र का उल्लेख किया गया की महामंत्री और व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ताओं के विचारों के बाद ही यह आदेश जारी किया गया है.

जिसके खिलाफ छपरा विधि मंडल के महामंत्री अमरेंद्र कुमार सिंह ने एक पत्र न्याय प्रशासन के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को भेजा है. जिसमें बैनर में लिखे गए बातों का उन्होंने खंडन किया है और कहां है कि यह आदेश मेरे द्वारा स्वीकृत नहीं किया गया था. महामंत्री कार्यालय में अधिवक्ताओ की एक बैठक हुई जिसमें सोमवार की रणनीति तय की गई. बैठक में महामंत्री अमरेंद्र कुमार सिंह बृजेंद्र कुमार सिंह जयप्रकाश सिंह बृजमोहन शर्मा पंकज कुमार अभय कुमार मिश्रा राजेश्वर राय डॉ पंकज कुमार संयुक्त सचिव अविनाश शंकर कार्य समिति सदस्य मंटू कुमार सिंह पप्पू कुमार ठाकुर सागर कुमार शैलेंद्र सिंह मानस सिंह सहित अन्य दर्जनों अधिवक्ता भी उपस्थित थे. आज भी व्यवहार न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा अपना शांति प्रदर्शन किया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *