डीएम ने रिविलगंज-बिशुनपुरा बाईपास निर्माण परियोजना के पूरे स्ट्रेच का किया स्थलीय निरीक्षण ; गौतम ऋषि स्थान के आगे तक कुल 3 किलोमीटर एलिवेटेड पथ निर्माण हेतु दी स्वीकृति

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा आज कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, छपरा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी रिविलगंज एवं मांझी के साथ रिविलगंज -बिशुनपुरा बाईपास निर्माण परियोजना के पूरे स्ट्रेच का स्थलीय निरीक्षण किया गया. बारिश के दिनों में लगभग तीन महीने घाघरा नदी का जल स्तर काफी बढ़ा हुआ रहने के परिप्रेक्ष्य में उक्त परियोजना में 1200 मीटर एलिवेटेड पथ के अतिरिक्त गौतम ऋषि स्थान के आगे तक कुल 3 किलोमीटर एलिवेटेड पथ निर्माण हेतु प्राक्कलन तैयार कर विभाग को अनुमोदन के लिये भेजने का निर्देश दिया गया.

पूरे अलाइनमेंट के खेसरा पंजी को अद्यतन कर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि मुआवजा भुगतान की कार्रवाई पूर्ण कर उक्त परियोजना का कार्यान्वयन प्रारंभ कराया जा सके.
साथ ही जिलाधिकारी द्वारा रिविलगंज बाईपास का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा मार्च माह के अंत तक लगभग 90 प्रतिशत पथ निर्माण का कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया गया.


जिलाधिकारी ने मांझी-दरौली-गुठनी पथ निर्माण का भी स्थलीय निरीक्षण किया. उक्त पथ के निर्माण को लेकर बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड द्वारा निविदा की कार्रवाई पूर्ण कर संवेदक का चयन कर लिया गया है. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि भू-अर्जन की कार्रवाई अविलंब प्रारंभ करना सुनिश्चित करें तथा पथ निर्माण का कार्य भी प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *