न्यायालय परिसर की सुरक्षा को लेकर सारण पुलिस सर्तक ; भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती, सघन जांच जारी

0 minutes, 2 seconds Read

SIWAN / CHHAPRA DESK –   आज ई-मेल के माध्यम से सिवान न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली. उक्त धमकी को गंभीरता से लेते हुए एहतियातन सुरक्षा के मद्देनज़र सारण पुलिस द्वारा सारण न्यायालय परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए बम डिस्पोजल दस्ते (BDDS) की टीम द्वारा DSMD के सहयोग से न्यायालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सघन जांच की जा रही है. सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रत्येक बिंदु की बारीकी से जांच की जा रही है.

इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1, पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, न्यायालय सुरक्षा प्रभारी, नगर थानाध्यक्ष एवं भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. वहीं जिला प्रशासन ने आमजन से अपील किया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति बनाए रखें तथा पुलिस प्रशासन को सहयोग करें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा वस्तु की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें. बता दे कि आज सिवान बिहार वाले की ईमेल से दी गई धमकी के बाद छपरा, सिवान व गोपालगंज न्यायालय परिसर में भी सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *