राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को डीएम व डीटीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला सड़क सुरक्षा समिति, सारण द्वारा आज सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ निकाली गई. जिलाधिकारी सह जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष वैभव श्रीवास्तव एवं जिला परिवहन पदाधिकारी लकीउर रहमान ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रैली एवं जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा का विषय अत्यंत महत्त्वपूर्ण है. जनभागीदारी एवं सामूहिक जिम्मेदारी के साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सकता है. प्रत्येक व्यक्ति द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करने से ही सबकी सड़क यात्रा सुरक्षित एवं सुगम होगी.


सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राएं , एनसीसी एवं स्काउट गाइड के कैडेट्स शामिल थे.
जागरूकता रथ में ऑडियो गीत के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूकता का संदेश दिया गया. इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता, नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडे, अपर समाहर्त्ता विधि व्यवस्था, जिला परिवहन पदाधिकारी लकीउर रहमान, एमवीआई संजय कुमार, कृष्ण कुमार, राकेश कुमार, यातायात डीएसपी संतोष कुमार, हेड क्लर्क जितेंद्र कुमार सिंह के साथ विभाग से अमरजीत कुमार, सुरेश प्रसाद सहित प्रवर्तन व निरीक्षक पदाधिकारी, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, रेडक्रॉस आदि संस्थाओं के प्रतिनिधिगण तथा सड़क सुरक्षा समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *