नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई ; 1 क्विंटल 52 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK –  गोपालगंज जिला के बरौली थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि जब्त किए गए गांजा की बाजारू कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी जा रही है. पुलिस अब इस पूरे मामले को बड़े नेटवर्क से जोड़कर गहन जांच में जुट गई है. पूरा मामला गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह गांव से जुड़ा हुआ है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव के एक घर में भारी मात्रा में गांजा छुपाकर रखा गया है, जिसका इस्तेमाल अवैध तस्करी के लिए किया जा रहा है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.

Add

इसके बाद सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें बरौली थानाध्यक्ष अनिमा राणा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बतरदेह गांव में छापेमारी की। इस दौरान अभियुक्त राधेश्याम भगत के घर से करीब 10 पैकेट गांजा बरामद किया गया. जब्त गांजा का कुल वजन लगभग 1 क्विंटल 52 किलो बताया जा रहा है. छापेमारी के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई, लेकिन वह गांजा से संबंधित कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

वही सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आ रहा है कि गांजा तस्करी किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *