पांच दिवसीय बैंक सेवा लागू किए जाने की मांग को ले बैंक कर्मियों ने देशभर में किया प्रदर्शन

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  पांच दिवसीय बैंक सेवा लागू किए जाने की मांग को ले बैंक कर्मियों ने आज हथुआ मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने प्रदर्शन कर विरोध जताया. बता दें कि यू एफ बीयू (UFBU) के आह्वान पर पांच दिवसीय बैंक सेवा लागू किए जाने के मांग पर पूरे देश भर के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने बैच लगाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया है. उक्त अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक एम्पलाइज यूनियन (PNBU) बिहार के महासचिव कॉमरेड बी के मिश्रा ने एक सभा को संबोधित करते हुए यह मांग किया है कि पांच दिवसीय बैंक सेवा तत्काल लागू किया जाये. साथ में उन्होंने यह कहा कि ग्राहक संबंधी सुविधाओं के लिए वैकल्पिक डेलीवरी चैनल तथा एटीएम,

Add

बी एन ए तथा क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यू पी आई द्वारा भुगतान आदि की व्यवस्था को लागू किया गया है. अतः छह दिन बैंक खोल कर अनावश्यक खर्च से बचा जा सकता है. साथ ही बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों को तनाव से अविलंब मुक्ति का राह आसान हो जाएगा. उक्त अवसर पर मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पांच दिवसीय कार्य सेवा लागू किए जाने के बाद से बैंक को काफी बचत भी होगी. उक्त अवसर पर पीएनबीयू (PNBU) बिहार के अध्यक्ष कॉमरेड आर आर सहाय, उप महासचिव कॉमरेड मनोज कुमार सिंह, संयुक्त सचिव विजय कुमार, सहायक सचिव दुर्गेश कुमार सिंह, उपा अध्यक्ष सुधीर कुमार दिवाकर, संस्था सचिव उज्ज्वल कुमार सिंह उपस्थित रहें.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *