कितना निर्दयी होगा जिसने नवजात बच्ची को बना दिया कुत्तों का निवाला ; क्षत-विक्षत शव का भी कराया गया पोस्टमार्टम

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK- एक तरफ देश में लिंगानुपात का बढ़ रहा अंतर समाज को सोचने पर मजबूर कर रहा है तो दूसरी तरफ बच्ची के होने पर नवजात को भी कचरे के ढ़ेर पर फेंके जाने की घटनाएं मानवता को शर्मसार करती नजर आ रही हैं. ऐसा ही एक मामला सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र से सामने आया है. जहां, एक नवजात बच्ची को खेत में फेंक दिया गया, जहां कुछ कुत्ते उसे नोंच खाए. बाकी लोगों की नजर पड़ने के बाद पोस्टमार्टम कक्ष में चीरफाड़ के बाद पोस्टमार्टम किया गया. इन सारी घटनाओं ने कहीं ना कहीं मानवता शर्मसार होते नजर आई है.

नवजात का बच्ची होना दोष या फिर किसी बिनब्याही मां ने फेंका

नवजात बच्ची को खेत में फेंकना कतई जायज नहीं था, क्योंकि एक तरफ लोग औलाद के लिए तरसते हैं तो दूसरी तरफ समाज में वैसे भी निर्दयी लोग हैं जो उन्हें आवारा कुत्तों के लिए फेंक देते हैं. अब यह तो पता लगाना मुश्किल है कि उस नवजात का दोष बच्ची होना है या किसी बिनब्याही मां ने लोक लाज के डर से उसे फेंक दिया है. स्थिति जो भी हो उसमें नवजात का क्या दोष ? उसको कुत्तों ने नोंच लिया, तब बात गांव में आग की तरफ फैली और पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया, जिससे शव की रही सही कसर भी पूरी हो गई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *