रात होते-होते अपराधियों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली ; गंभीर स्थिति में भर्ती ; किसपर लगा आरोप

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK-    सारण जिला में पुलिसिया कार्रवाई और मुठभेड़ के बावजूद भी अपराधी समय-समय पर अपनी धमक दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत नवादा गांव से सामने आई है. जहां, पिकअप सवार अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक को गोली मार दी है. गोली उसके बांये बाजू में लगी है. जिसके बाद गंभीर स्थिति में उसे छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. गोली लगने से जख्मी युवक रिविलगंज थाना क्षेत्र के लोहा टोला नया बस्ती निवासी विनोद सिंह का 32 वर्षीय पुत्र नीरज सिंह बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह भारी वाहन चलाने का काम करता है.

वह आज रात रिविलगंज से नवादा के रास्ते अपनी बाइक से नया बस्ती लोहा टोला अपने घर लौट रहा था. उसी बीच नवादा गांव के समीप नहर पथ पर उसे गोली मारे जाने की बात बताई जा रही है. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसके बाजू का एक्सरे कराया गया जिसमें गोली बाजू को चीरते हुए निकल चुकी है. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी नीरज ने बताया कि नवादा गांव स्थित नहर पथ पर एक पिकअप सवार चार लोगों ने रोककर उसे गोली मारी है. जिसमें दो लोगों को वह पहचान गया है.

 

ससुर और साले पर लगाया जानलेवा हमला करने का आरोप

सदर अस्पताल में उपचार के दौरान गोली लगने से जख्मी नीरज ने बताया कि उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है. जिसको लेकर उसके ससुर अजय सिंह व साला संजीव कुमार सिंह के द्वारा उसे पर जानलेवा हमला किया गया है. उन्हीं लोगों के द्वारा उनके ऊपर गोली चलाई गई है. फिलहाल इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी. वहीं पुलिस मामले की तफिश में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *