तेज रफ्तार का कहर : अलग-अलग हादसों में महिला समेत दो व्यक्ति की मौत, दो गंभीर

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में तेज रफ्तार के कहर ने दो लोगों की जिंदगी निगल ली है. जिले के मकेर-भेल्दी मुख्य मार्ग पर पूरे छपरा गांव के समीप तेज गति से जा रहे हैं ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. जबकि एक युवक को पटना रेफर किया गया है. वहीं तीसरे का उपचार फिलहाल सदर अस्पताल में चल रहा है. मृत युवक की पहचान मकेर क्षेत्र के पश्चिम ठहरा गांव निवासी बताया जा रहा है.


मृतक स्थानीय थाना क्षेत्र के पश्चिम ठहरा गांव निवासी स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह का 40 वर्षीय पुत्र ब्रजेश कुमार बताया गया है. वही घायल युवक राम इकबाल महतो का 27 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र महतो बताया गया है, जिसका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं स्वर्गीय विजय के 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार को बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. इस घटना के संबंध में बताया जा रहे थे कि ब्रजेश, धर्मेंद्र और सोनू तीनों एक ही बाइक से बारात भेल्दी जा रहे थे तभी पूरे छपरा गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में लिया जिसके कारण हादसा हो गया.


जबकि, दूसरी घटना जिले के तरैया थाना क्षेत्र से सामने आई है. जहां एक महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार वालों को सूचना दिया और इस घटना के बाद परिवार में रोना-पीटना लग गया. जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है. वहीं, समाचार प्रेषण तक भेल्दी थाना पुलिस ने भी बाइक दुर्घटना में मृत व्यक्ति के शव का पंचनामा प्रारंभ कर दी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *