छपरा मंडल कारा में अल सुबह चली दो घंटे तक छापेमारी ; मचा हड़कंप

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –   छपरा मंडल कारा में आज अल सुबह छापेमारी के कारण कैदियों में हड़कंप मच गया. छापेमारी के लिए सारण जिला अधिकारी अमन समीर के नेतृत्व में सदर एसडीओ, एसएसपी, एसडीपीओ सहित भारी संख्या में पुलिस बल मंडल कारा पहुंचे. जहां पुलिस बल के साथ मंडल कारा के सभी वार्डों की गहन छापेमारी की गई. हालांकि, करीब दो घंटे तक चली छापेमारी में मंडल कारा से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं की गई. इस सम्बंध में जेल अधीक्षक अमरजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा समय-समय पर ऐसे निरीक्षण किए जाते हैं,

Add

ताकि कैदियों पर नियंत्रण बना रहे और जेल की व्यवस्था सही स्थिति में रहे. उन्होंने कहा कि इस छापेमारी में जिला प्रशासन के कई अधिकारी, पुलिस बल तथा जेल सुरक्षा कर्मचारी शामिल रहे. वही कैदियों की सुरक्षा, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं और साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया. उन्होंने बताया कि प्रशासनिक टीम भारी संख्या पुलिस बल के साथ सुबह 5:15 पर पहुंची और 7:15 तक गहन छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान 22 वार्डो की सघन जांच की गयी. हालांकि, किसी भी आपतिजनक सामानों की बरामदगी जेल में नहीं हुई है.


बता दें कि जेल अधीक्षक के द्वारा ज्वाइन करने के साथ ही दो-तीन रोज पहले जेल में छापेमारी की गई थी. इस बार अब तक तीन बार छापेमारी की गई, लेकिन कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है. वहीं छापामारी के क्रम में मंडल कारा छपरा के सम्बंधित अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. छापामारी के दौरान डीएम, एसडीओ एसएसपी के साथ भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार समेत सैकड़ो की संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *