अमनौर-तरैया मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित स्कूली वैन एवं स्कॉर्पियो की टक्कर में करीब एक दर्जन बच्चे गंभीर

0 minutes, 5 seconds Read

SARAN DESK –  सारण जिला के अमनौर थाना अंतर्गत अमनौर-तरैया मुख्य मार्ग स्थित अमनौर जान गांव के समीप तेज गति से जा रही स्कूली वैन एवं स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस टक्कर में कई स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि अमनौर स्थित केडी पब्लिक स्कूल का मिनी वैन बच्चों को लेकर जा रहा था, जहां अमनौर जान गांव के समीप स्कॉर्पियो से आमने-सामने की जबरदस्त ठक्कर हो गई. जिससे स्कूली वैन में सवार एक दर्जन छात्र घायल है. जिनमें चार से पांच छात्रों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है. लोग सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे. इतनी बड़ी घटना के बावजूद काफी देर तक कोई पुलिस प्रसाशन नही पहुंची.

हालांकि, स्थानीय लोगों ने शीघ्र ही सभी घायल बच्चों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ बच्चों को बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि स्कूली वैन और स्कॉर्पियो दोनों तेज गति से आ रहे थे. जिसके कारण दोनों के बीच टक्कर हुई है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूली वैन के आगे के पड़खच्चे उड़ गए. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं इस घटना के बाद लोगों का आक्रोश भी देखने को मिला. सड़क जाम कर लोग हो-हंगामा भी करने लगे. वही इस घटना की सूचना के बाद बच्चों के परिजन भागे-भागे अस्पताल पहुंचे. फिलहाल सभी बच्चों का उपचार चल रहा है. जिसमें चार-पांच बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *