दिनदहाड़े आभूषण व्यवसायी को बंधक बना फिल्मी स्टाइल में लाखों के आभूषण की लूट

0 minutes, 1 second Read

VAISHALI DESK –  वैशाली जिले मैं बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े आभूषण व्यवसायी को बंधक बनाकर लाखों रुपए के आभूषण के लूट की वारदात को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद बाजार में सनसनी फैल गई. घटना जिले के मदरना चौक स्थित जय मां वैष्णवी ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार की है, जहां आज दोपहर बेखौफ अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपाचे बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधी दुकान में घुसे और दुकानदार को बंधक बनाकर 18 लाख रुपए के आभूषण लूट ले गए. पुलिस जांच में जुटी है.

 

पीड़ित चिंतामणीपुर गांव निवासी दुकानदार श्रवण साह ने बताया कि अपराधियों ने उसके पुत्र रोहित कुमार को भी मारकर घायल कर दिया है. श्रवण साह के अनुसार अपराधी करीब 70-80 हजार रुपये नकद और लगभग 18 लाख रुपये के सोना-चांदी के आभूषण लूटकर ले गए. उन्होंने बताया कि करीब आठ किलो चांदी एवं 60 ग्राम सोना सहित नकद लूट हुई है. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी आराम से अपाचे बाइक पर सवार होकर जतकौली घाट की ओर फरार हो गए.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *