छपरा जंक्शन स्थित टीटी रनिंग रूम में पुराने गद्दों को खुले में जलाने से फैला धुआं ; यात्रियों को हुई परेशानी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर टीटी रनिंग रूम में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के क्रम में कर्मचारियों के लिए नए गद्दे उपलब्ध कराए गए हैं. नए गद्दों को लगाने के बाद पुराने गद्दों को हटाकर उन्हें नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन पुराने गद्दों को खुले में जलाए जाने से स्टेशन परिसर में धुआं फैल गया. जिससे न केवल परिसर में प्रदूषण बढ़ गया बल्कि यात्रियों और आसपास के लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. वही गद्दों में लगी आग से उठता धुआं इतना घना था कि वह सीधे प्लेटफार्म तक पहुंच गया. धुएं के कारण कई यात्रियों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतें हुईं.

विशेषकर स्नोफीलिया या अन्य श्वसन संबंधी समस्याओं से पीड़ित यात्रियों के लिए स्थिति और भी अधिक परेशानी भरी हो गई. कई यात्रियों ने बताया कि कुछ देर तक प्लेटफार्म की ओर आने वाला रास्ता धुएं से भर गया था जिससे लोगों को रुक-रुक कर चलना पड़ा. वही जब उसमे काम करने वाले कर्मचारियों से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि रनिंग रूम में नए गद्दे शिफ्ट कर दिए गए हैं और जगह साफ करने के उद्देश्य से पुराने गद्दों को जला दिया गया. हालांकि पुराने गद्दों को नष्ट का कोई वैकल्पिक साधन नहीं दिया गया था, इसलिए उन्हें जलाना पड़ा.

दूसरी ओर, यात्रियों ने रेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया उनका कहना था कि इतने बड़े स्टेशन पर खुले में कचरा जलाया जाना न केवल नियमों के खिलाफ है बल्कि इससे गंभीर स्वास्थ्य जोखिम भी पैदा हो सकता है. रनिंग रूम में कर्मचारियों की सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है, लेकिन पुराने गद्दों को जलाया जाना सही नहीं है. वही संदर्भ में पूछे जाने पर कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने से इनकार किया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *