छज्जा के विवाद में दो पड़ोसियों के बीच मारपीट के बाद चाकू बाजी ; वार्ड प्रतिनिधि सहित तीन लोग जख्मी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के गौरा थाना अंतर्गत नरहरपुर गांव में छज्जा के विवाद में दो पड़ोसियों के बीच मारपीट के बाद चाकू बाजी की घटना हुई है. जिसमें वार्ड प्रतिनिधि सहित तीन लोग जख्मी हुए हैं. सभी जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. जख्मी में एक पक्ष से स्थानीय थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव निवासी युगल किशोर सिंह की 55 वर्षीय पत्नी ईंदू देवी एवं उनका 30 वर्षीय पुत्र दिग्विजय कुमार शामिल हैं. दिग्विजय के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया है. वहीं दूसरे पक्ष से वार्ड-14 के प्रतिनिधि 52 वर्षीय विजेंद्र कुमार सिंह शामिल है,

Add

जो कि उदय नारायण सिंह के पुत्र हैं. दोनों ही पक्ष द्वारा एक दूसरे के ऊपर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से प्रहार का आरोप प्रत्यारोप लगाए गया है. वहीं इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घर का छज्जा ढलाई को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ दोनों पक्ष के बीच विवाद चल रहा था और आज छज्जे की ढलाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है. तीनों जख्मी का उपचार फिलहाल सदर अस्पताल में चल रहा है. वही समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *