9 नवंबर को हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का प्रमंडलीय आयुक्त व डीआईजी करेंगे विधिवत उद्घाटन

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का विधिवत उद्घाटन 9 नवंबर को सारण प्रमंडलीय आयुक्त राजीव रौशन एवं डीआईजी निलेश कुमार के द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा. मेला की तैयारियों को लेकर सारण जिलाधिकारी अमन समीर तथा वरीय पुलिस अधीक्षक सारण डॉ कुमार आशीष द्वारा आज सोनपुर अनुमंडल अंतर्गत सोनपुर मेला, 2025 के अवसर पर चल रही तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में स्थलीय निरीक्षण किया गया. उक्त अवसर पर मेला के उद्घाटन तथा संपूर्ण मेला अवधि में विधि व्यवस्था संधारण तथा यातायात नियंत्रण के दृष्टिकोण से अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए.

बता दें कि यह विश्व का सबसे बड़ा पशु मेला भी है, जहां कभी राजा महाराजा हाथी और घोड़े खरीदने के लिए पहुंचे थे तथा मेला में कैंप करते थे. इस मेल में हाथी घोड़े से लेकर गाय बैल और पशु पक्षी तक खरीद बिक्री किए जाते हैं. गज ग्राह की लड़ाई से ख्याति प्राप्त इस हरिहर क्षेत्र मेले में बाबा हरिहरनाथ के जलाभिषेक के साथ लोग मेला का भरपूर आनंद उठाते है. जहां दैनिक उपयोगी वस्तुओं से लेकर हाथी घोड़े तक की का व्यापक बाजार सजता है इसके साथ ही मेले में आकर्षण का केंद्र थिएटर भी हुआ करता है. मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक इंतजाम किए जाते हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *