ज्योति गोविंद परिवार ने धूमधाम से मनाया 15वां वार्षिकोत्सव ; दीप प्रज्वलित कर नूतन सत्संग का किया गया आयोजन

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  ज्योति गोविंद का 15वां वार्षिकोत्सव शहर के वार्ड नंबर-एक, नया बस्ती लोहा टोला स्थित ज्योति गोविंद आश्रम में धूमधाम से मनाया गया. उक्त अवसर पर दीप प्रज्वलित कर ज्योति गोविंद का आह्वान किया गया. अपने नूतन सत्संग में ज्योति गोविंद परिवार के संस्थापक अर्जुन मनोज ने बताया कि ज्योति गोविंद जी सबका मालिक है. यही वह ज्योति गोविंद है जो कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च में भी विराजमान रहते हैं. उनकी कृपा से संपूर्ण जगत प्रकाशमान है और यही सबके आदि गुरु भगवान है. इनके बिना कोई पूजा पाठ भी संभव नहीं है. उक्त अवसर पर व्यास मंडली के द्वारा भजन कीर्तन की संगीतमय प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय बना रहा. उक्त अवसर पर अर्जुन मनोज ने बताया कि आश्रम के समीप ही ज्योति गोविंद के मंदिर भी निर्माण का प्रारंभ किया गया है,

Add

जहां भगवान ज्योति गोविंद को स्थापित कर उनकी आराधना की जाएगी. तदुपरांत ज्योति गोविंद परिवार के द्वारा वहां भंडारा का भी आयोजन किया गया. मौके पर ज्योति गोविंद परिवार से कविता देवी, अमित कुमार, विनोद कुमार सिंह, निर्मल सिंह, परमहंस सिंह, सूर्यनाथ सिंह, प्रभुनाथ सिंह, मानती देवी, देवांति देवी, नंद प्रकाश सिंह, राज कुमारी देवी, त्रिभुवन सिंह, जय प्रकाश, विजय प्रकाश, ज्योति प्रकाश, मनीष कुमार सिंह, रविशंकर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *