एक घंटे के में दूसरी वारदात : दिनदहाड़े युवक को मारी दो गोली ; गंभीर स्थिति में पटना रेफर

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले में एक घंटे के अंदर दूसरी वारदात हुई है, जहां एक युवक को दो गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है. जिसे आनन-फानन में छपरा अस्पताल से बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. गोली लगने से जख्मी युवक दाउदपुर थाना क्षेत्र के बड़वा गांव निवासी संजय सिंह का 34 वर्षीय पुत्र राजकुमार सिंह बताया गया है. इस घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया जा रहा है. गोली लगने से जख्मी युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी युवक ने बताया कि उसका पड़ोस के ही सूरज सिंह से विवाद चल रहा था.

Add

दो दिन पूर्व उसके द्वारा उसके घर पर पत्थर भी फेंका गया था और आज उसी विवाद को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई . जिसके बाद सूरज पिस्तौल लेकर आया और उसके ऊपर दो फायरिंग कर दिया. दोनों गोली उसके पीठ व सीने के समीप लगी है. वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर और वहां से सदर अस्पताल पहुंची, जहां पुलिस के द्वारा जख्मी युवक से पूछताछ की गई. जिसमें उसके द्वारा पड़ोस के सूरज सिंह द्वारा गोली चलाए जाने की बात बताई गई है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वही जख्मी को पीएमसीएच रेफर किए जाने के कारण समाचार प्रेषण तक उसका बयान दर्ज नहीं हो सका है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *