सोनपुर मेलार्थियों के लिए रेलवे ने छपरा-सोनपुर के लिए चलायी स्पेशल ट्रेन ; जाने क्या है समय

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सोनपुर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला के अवसर पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा 05203/05204 सोनपुर-छपरा-सोनपुर कार्तिक पूर्णिमा मेला विशेष गाड़ी का संचलन 05 एवं 06 नवम्बर, 2025 को सोनपुर एवं छपरा से 02 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा. 05203 सोनपुर-छपरा कार्तिक पूर्णिमा मेला विशेष गाड़ी 05 एवं 06 नवम्बर, 2025 को सोनपुर से 00.15 बजे प्रस्थान कर परमानन्दपुर से 00.27 बजे, नयागांव से 00.35 बजे, सीतलपुर से 00.44 बजे, दिघवारा से 01.10 बजे, अम्बिका भवानी हाल्ट से 01.16 बजे, अवतारनगर से 01.22 बजे, पंचपटिया देवरिया हाल्ट से 01.28 बजे, बड़ा गोपाल से 01.35 बजे, डुमरी जुआरा से 01.41 बजे, गोल्डेनगंज से 02.00 बजे, छपरा ग्रामीण से 02.12 बजे, तथा छपरा कचहरी से 02.22 बजे छूटकर छपरा 02.30 बजे
पहुंचेगी.

Add
वापसी यात्रा में 05204 छपरा-सोनपुर कार्तिक पूर्णिमा मेला विशेष गाड़ी 05 एवं 06 नवम्बर, 2025 को छपरा से
03.45 बजे प्रस्थान कर छपरा कचहरी से 03.55 बजे, छपरा ग्रामीण से 04.22 बजे, गोल्डेनगंज से 05.00 बजे, डुमरी जुआरा से 05.06 बजे, बड़ा गोपाल से 05.37 बजे, पंचपटिया देवरिया हाल्ट से 05.42 बजे, अवतारनगर से 05.47 बजे, अम्बिका भवानी हाल्ट से 05.52 बजे, दिघवारा से 06.00 बजे, सीतलपुर से 06.07 बजे, नयागांव से 06.19 बजे तथा परमानन्दपुर से 06.28 बजे छूटकर कर सोनपुर से 06.38 बजे पहुंचेगी. यह गाड़ी 08 कोचों के मेमू रेक से चलायी जायेगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *