स्कूल बस से चालक को खींचकर मारी गोली ; क्षेत्र में दहशत

0 minutes, 0 seconds Read

GAYA DESK –   बिहार के गयाजी में स्कूली बच्चों को ले जा रही बस के ड्राइवर को गोली मारने की घटना सामने आई है. स्कूली बस से खींच कर ड्राइवर को दो गोलियां मारी गई हैं. एक गोली सीने में लगी है, जिससे चालक की स्थिति गंभीर है. घटना भदवर थाना क्षेत्र की है. बस चालक की पहचान बिकुआ कला के पिपरा टोला गांव निवासी टनटन कुमार के रूप में हुई है. टनटन कुमार एक स्कूल के बच्चों को बस के जरिए विशुनपुर गांव से लेकर जा रहा था, तभी बाइक सवार अपराधियों ने स्कूली बस को ओवरटेक किया.

अपराधियों ने मारी दो गोलियां

ओवरटेक कर भदवर थाना अंतर्गत रामदोहर ईट भटठे के समीप बस को रुकवाया और टनटन कुमार से चाबी छीनते हुए उसे वाहन से नीचे खींच लिया. इसके बाद अपराधियों ने ड्राइवर को दो गोलियां मारीं. घटना के बाद घायल बस चालक को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. वहीं, दोनों अपराधी घटनास्थल के आसपास ही हथियार फेंककर फरार हो गए हैं. घटना के बाद उसे इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही मामले में खुलासा किया जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *