रोजगार शिविर का प्रखंड प्रमुख ने किया उद्घाटन ; 45 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा द्वारा रिविलगंज प्रखंड परिसर में एक दिवसीय नियोजन शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह रिविलगंज प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज के द्वारा किया गया. अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने चयनित उम्मीदवारों को शुभकामनाएँ देते हुए प्रेरित किया कि वे अपने कार्यस्थल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रिविलगंज का नाम रोशन करें। साथ ही उन्होंने कंपनियों को भी बधाई दी कि वे रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रिविलगंज की धरती पर आए. इस शिविर में एमआरएफ लिमिटेड तथा चैतन्य माइक्रोफाइनेंस ने भाग लिया. एमआरएफ लिमिटेड ने मशीन ऑपरेटर के पद हेतु चयन प्रक्रिया चलाई, जिसमें 25 अभ्यर्थियों का चयन हुआ और उन्हें गुजरात एवं हैदराबाद में पदस्थापित किया जाएगा.

Add

वहीं चैतन्य माइक्रोफाइनेंस ने फील्ड ऑफिसर के पद हेतु 20 अभ्यर्थियों का चयन किया, जिनकी कार्यस्थली सारण जिले के विभिन्न प्रखंडों में ही रहेगी. मौके पर नियोजन पदाधिकारी पिंकी भारती ने उपस्थित अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया तथा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने विशेष रूप से महिला अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत रूप से परामर्श और मार्गदर्शन भी प्रदान किया. कुल मिलाकर इस रोजगार शिविर में 45 अभ्यर्थियों का चयन हुआ. शिविर की सफलता में जिला कौशल प्रबंधक श्री विजेंद्र कुमार तथा अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा के कर्मियों की भी सराहनीय भूमिका रही.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *