गंगा नदी के जलस्तर में पुनः बढोतरी से सदर प्रखंड के दियारा समेत तटीय क्षेत्र के कई पंचायत हुए जलमग्न

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   गंगा नदी ने एक बार फिर रौद्र रूप धारण कर लिया है। लगातार बढ़ते जलस्तर ने क्षेत्र के कई गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है. सदर प्रखंड के दियारा के रायपुर विंदगावां, कोटवापट्टीरामपुर बडहरा महाजी, चिरांद पंचायत का दलित महादलित बस्ती, नेहाला टोला समेत कई गांव  बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरांद के आसपास में पानी भर गया है। इससे डॉक्टरों को आने-जाने में काफी दिक्कतें हो रही है. बाढ़ के कारण कई गांवों का संपर्क टूट गया है. पिछले दो दिनों से गंगा के जलस्तर में तेज़ी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इससे कई गांवों में जलभराव और तेज़ कटान की समस्या सामने आ रही है. सैकड़ों बीघा फसलें पहले बाढ़ की भेंट चढ गए. खेतों में खड़ी धान, मक्का और सब्ज़ियों की फसलें जलमग्न हो गई हैं. इससे किसानों में भारी निराशा है.

Add

कई स्थानों पर खेत अब नदी का हिस्सा बन चुके हैं. गांवों को जोड़ने वाली कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं. ग्रामीणों को दैनिक आवश्यकताओं के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है. बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों का इलाज, और मजदूरी पर जाने वाले लोग सबसे अधिक परेशान हैं. दियारा के ग्रामीणो का कहना है कि नदी का जलस्तर कम होते ही नाव हटा लिया गया और अब पुनः नदी का जलस्तर बढ गया तो नावें नही हैं सड़कों पर पानी बह रहा है, हर वक्त खतरे का डर बना रहता है. बच्चों को स्कूल,मरीजों को अस्पताल भेजने की हिम्मत नहीं है.
दियारा के ग्रामीणो ने कहा कल तक नाव की व्यवस्था नही की गई तो जान माल की भारी क्षति होगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *