शहर के प्रभुनाथ नगर से एक युवक का शव बरामद ; पहचान के बाद पहुंचे घर वाले

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत प्रभुनाथ नगर मोहल्ला में एक अज्ञात शव होने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया. इस क्रम में उस युवक की पहचान जिले के मशरक थाना अंतर्गत सिकटी गांव निवासी दरवेश महतो के 20 वर्षीय पुत्र सोनू महतो के रूप में की गई. पहचान के बाद इस घटना की सूचना उसके घर वालों को दी गई. वहीं सूचना मिलते ही घर वाले रोते-पीटते छपरा पहुंचे, जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

Add

वहीं, शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई. हालांकि उसकी मौत संदेहास्पद बताई जा रही है. इस संबंध में मृत युवक के पिता दरवेश महतो ने बताया कि वह मजदूरी करता था और कमाने के लिए बाहर जाने के लिए घर से निकला था. इसके बाद क्या हुआ ? उसे कोई जानकारी नहीं है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि वह युवक पहले से नशे का आदी भी था. उसके मौत के सही कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *