जिलाधिकारी ने सारण तटबंध में कटाव निरोधी कार्य का किया स्थल निरीक्षण ; मकेर में कटाव निरोधी कार्य शुरू

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा आज सदर अनुमंडल के मकेर अंचल अंतर्गत बाघाकोल पंचायत के हैज़लपुर ग्राम को गंडक नदी के कटाव से बचाने हेतु उक्त ग्राम में सारण तटबंध के 46.50 km से 48.00 km तक 1500 मीटर में बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल सारण द्वारा कराए जा कटाव निरोधी कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया. कटाव निरोधी कार्य संतोषपूर्ण नहीं किए जाने के कारण खेद व्यक्त करते हुए सम्बन्धित कनीय अभियंता पर अनुशासनिक कार्रवाई करने के निदेश के साथ साथ कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल को अविलंब आवश्यक मरम्मती कार्य सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.

Add

संदर्भित स्थल पर ठोसपूर्ण एवं सुदृढ़तापूर्वक कटाव निरोधी कार्य अविलंब करने का निदेश दिया गया ताकि गंडक नदी के जल स्तर में वृद्धि होने पर हैज़लपुर ग्राम को कोई क्षति नहीं पहुंचने पाए तथा ग्रामवासियों को बाढ़ से पूरी तरह सुरक्षित रखा जा सके. निरीक्षण के समय अपर समाहर्त्ता, प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन, अंचलाधिकारी, मकेर, थानाध्यक्ष, मकेर तथा कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल, सारण अपने सहायक अभियंता तथा कनीय अभियंता के साथ उपस्थित रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *