अमरजीत सिंह ने संभाला छपरा मंडल कारा का कार्यभार, गार्ड ऑफ ऑनर और बुके देकर किया गया स्वागत

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  बिहार सरकार के आदेशानुसार जेल प्रशासन में हुए तबादलों के क्रम में छपरा मंडल कारा को नया जेल अधीक्षक मिला है. आज अमरजीत सिंह ने मंडल कारा के जेल अधीक्षक के पद पर विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया. वे पूर्व में बेतिया मंडल कारा में पदस्थापित थे, जहां वे अपनी दक्षता, अनुशासनप्रियता और प्रशासनिक कौशल के लिए जाने जाते थे. वह जब छपरा मंडल कारा पहुंचे तो जेल परिसर में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. मुख्य द्वार पर सहायक जेल अधीक्षक कौशल किशोर प्रसाद ने उन्हें पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर सम्मानित किया.कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान सहायक जेल अधीक्षक रवीश कुमार, राम बहादुर पांडे, याकी मुजीब सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे. इसके अलावा कक्षपाल रघुवंशी चौरसिया, राजकुमार यादव, सुमित कुमार, रंजीत कुमार, चंदन कुमार और बॉडीगार्ड के रूप में तैनात सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे.

नये अधीक्षक से जेल प्रशासन को उम्मीदें

नये जेल अधीक्षक अमरजीत सिंह के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही मंडल कारा छपरा में एक नई कार्यशैली और अनुशासन की उम्मीद जताई जा रही है. बेतिया में अपने पूर्ववर्ती कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई सुधारात्मक पहल की थी. वह जेल में स्वच्छता अभियान, बंदियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार कर चुके है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *