अलग-अलग हादसों में तीन व्यक्ति की मौत ; सड़क दुर्घटना में दो तो करंट लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्र६ में हुए हादसों में तीन व्यक्ति की मौत हुई है. दो मौतें जहां सड़क दुर्घटना में हुई है. वही एक मौत करंट लगने से हुई है. छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत रौजा वार्ड नंबर 44 में करंट लगने से एक अधेड़ की मौत हुई है. मृतक स्थानीय थाना क्षेत्र के रौजा मस्जिद निवासी मोहम्मद मंसूर का 52 वर्षीय पुत्र मजहर अली बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह घर में पंखा लगा रहे थे, जहां करंट का तेज झटका लगा और वह अचेत हो गये. तब आनन-फानन में परिवार वालों के द्वारा उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत्यु कर दिया गया.

Add

चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किए जाने पर परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं परिजन शव लेकर घर चले गए.
वहीं, दूसरी घटना में एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत माने मठिया गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मगाईडीह गांव निवासी धूपनाथ महतो के 20 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार के रूप में की गई. सूचना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है.


जबकि तीसरी घटना में एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया. हालांकि गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान जिले के मकेर थाना क्षेत्र के गंज मसूरिया गांव निवासी स्वर्गीय रामवृक्ष राय के 45 वर्ष के पुत्र कमलेश राय के रूप में की गई. इस घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह बीती रात्रि घर लौट रहे थे, जहां मकेर थाना अंतर्गत एक डेरवा मसूरिया गांव के समीप किसी वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में वे लोग उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *