बस स्टैंड के समीप अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली ; दो गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

SIWAN DESK. –  सिवान जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बीती देर रात अपराधियों ने गोपालगंज मोड़ से बस स्टैंड तक एक युवक को दौड़ाकर गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जख्मी युवक खुरमाबाद निवासी कुंदन कुमार चौहान बताया गया है. अपराधियों ने इस घटना को पुलिस अधीक्षक, एसडीपीओ आवास और मुफस्सिल थाने से मात्र 30 गज की दूरी पर अंजाम दिया है. इस मामले में पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए आरोपित जय प्रकाश माली एवं ललिता देवी को छापेमारी कर उनके घर से गिरफ़्तार कर लिया है.

छापेमारी के क्रम में उसके घर से कुल 1.52 किलो ग्राम गांजा एवं 59 लाख रुपये नकद बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, चार हमलावरों ने गोपालगंज मोड़ के पास कुंदन पर फायरिंग शुरू की और उसे दौड़ाते हुए बस स्टैंड पर उसकी दुकान के पास गोली मार दी. गोलीबारी में खुरमाबाद निवासी शिवनाथ चौधरी का पुत्र डेविल भी जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से कुंदन को सदर अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

स्थानीय लोगों में आक्रोश

इस घटना के बाद खुरमाबाद मुहल्ले के लोगों ने सदर अस्पताल के बाहर हंगामा किया. स्थानीय लोगों का कहना है कि कुंदन और मुख्य हमलावर की दुकानें बस स्टैंड पर पास-पास हैं और गोलीबारी का कारण स्मैक का कारोबार है. लोगों ने बताया कि चार हमलावरों ने सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह और मुफ्फसिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. घटना स्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया. पुलिस ने घटनास्थल के पास पुलिस तैनात है. पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है स्मैक कारोबार की पुष्टि के लिए पुलिस आगे की जांच कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *