पति ने दाह-संस्कार के बाद कर दिया था श्राद्धकर्म भी ; अचानक महिला पहुंच गई घर… फिर जाने क्या हुआ !

0 minutes, 5 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – जिस महिला का पति ने दाह-संस्कार के बाद श्राद्धकर्म भी कर दिया था, वह महिला श्राद्धकर्म के ग्यारहवें दिन अचानक घर पहुंच गई. पहले तो उसे देखकर लोग डर गए कि भूत तो नहीं आ गया लेकिन उसे सजीव पाकर लोग किंकर्तव्यविमूढ़ हो गए. आश्चर्य के कारण परिवार वालों की आंखें फटी की फटी रह गई. वहीं पति तो बस देखता ही रह गया. मामला सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नया बस्ती गांव का है. बता दें कि बीते 11 जून को उस महिला का श्राद्ध कर्म हो गया है. वह महिला मोहब्बत परसा पंचायत के भादपा नया बस्ती निवासी राम स्वरूप राय की 45 वर्षीय पत्नी रामा देवी बताई गई है.

 

जो विगत 17 मई को घर से अचानक गायब हो गयी थी. घर-परिवार के लोगों द्वारा काफी खोजबीन किया गया. खोज बीन के दरम्यान 26 मई को सरयू नदी स्थित थाना घाट से पुरब एक महिला का शव होने की सूचना पर पहुंचे परिजन उक्त शव का आकार प्रकार गायब हुई महिला से मिलता जुलता पाया. उसके बाद परिजनों द्वारा स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी गई. परिजनों द्वारा संभावना व्यक्त करते हुए कहा गया कि वही महिला है. मौके पर पहुंची रिविलगंज थाना पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.

परिजन द्वारा उक्त शव का दाह-संस्कार करने के बाद 11 जून को श्राद्ध कर्म भी कर दिया गया. लेकिन कहानी में नया मोड़ तब आ गया जब 22 जून की सुबह महिला स्वत: अपने घर भादपा नया बस्ती पहुंची. महिला को जीवित देख घर-परिवार के लोग दंग रह गए. महिला के जिंदा होने और घर आगमन की खबर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सभी लोग यह जानने के लिए व्याकुल हो रहे थे कि यह कैसे सम्भव गया. जो महिला दुनिया के नजर में मर गई वो जिंदा कैसे हैं ? आसपास लोगों से पूछने पर मालूम हुआ कि उक्त महिला अर्द्ध विक्षिप्त है.

 

Add

घर-परिवार में बिना बताये अपने मायके कोलकाता चली गयी थी. लगभग एक माह बाद अपने से वापस लौट आयी. परिजनों ने बताया कि नदी से जिस महिला की शव प्राप्त हुई थी. वह शव क्षत-विक्षत हो गया था, जिसके कारण पहचानने में चूक हो गई थी. महिला की घर आगमन से परिजनों में खुशी का माहौल है. परिजनों ने बताया कि अभी मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बना है. इस संबंध में स्थानीय वार्ड सदस्य सुनिल कुमार ने बताया कि गरीब-गुरबा परिवार है. श्राद्धकर्म में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि बुलबुल बाबा सहित आसपास के लोग भी मदद किये थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *