बेवजह एक व्यक्ति को थाना पर बैठाना पुलिस पदाधिकारी को पड़ा महंगा ; जांच के बाद एसएसपी ने कर दिया निलंबित

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिला में दोषी पाए जाने वाले पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों पर समुचित कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक को शिकायत मिली कि इसुआपुर थाना क्षेत्र के डटरा पुरसौली गांव निवासी केस के आवेदक अरूण के भाई अशोक कुमार को इसुआपुर थानान्तर्गत डायल-112 में पदस्थापित पु०अ०नि० चंदन सिंह के द्वारा 19 जून को इसुआपुर थाना पर बेवजह बैठाकर रखा गया और उसे छोड़ने के लिए बोलने पर नहीं छोड़ा गया. जिसकी जांच मशरक अंचल पुलिस निरीक्षक से करायी गयी. एसएसपी ने बताया कि मामले के जांचोपरांत यह तथ्य सामने आया है कि इसुआपुर थानान्तर्गत डायल-112 में पदस्थापित पु०अ०नि० चंदन सिंह द्वारा दिनांक-19 जून को बिना किसी कारण के आवेदक के भाई को ही पकड़कर थाना पर बैठाया गया तथा इस संबंध में थाना दैनिकी में सनहा या कोई भी विवरणी दर्ज नहीं की गई,

Add

जो कर्त्तव्य के प्रति संदेहास्पद आचरण का द्योतक है. उक्त आरोप के आलोक में अंचल पुलिस निरीक्षक, मशरक अंचल द्वारा समर्पित जांच प्रतिवेदन के आधार पर उनके द्वारा पु०अ०नि० चंदन सिंह को गंभीर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं संदेहास्पद आचरण को देखते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए 05 दिनों के अंदर विभागीय कार्यवाही के विरूद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. एसएसपी ने बताया कि जिला पुलिस के द्वारा गलत कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी/कर्मी के विरुद्ध कठोर कारवाई आगे भी की जाएगी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को पुरस्कृत किया जाएगा. सूचना दें और पुलिस को सहयोग करें.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *