मारपीट से जख्मी अधेड़ की इलाज के दौरान पटना में मौत ; मचा कोहराम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के डोरीगंज थाना क्षेत्र के डुमरी रसूलपुर गांव में बीते दिन हुई मारपीट की घटना मे जख्मी अधेड़ की पीएमसीएच मे इलाज के क्रम मे मौत हो गयी. मृतक स्थानीय निवासी 55 वर्षीय श्रीराम महतो बताए गए हैं. इस संबंध मे मृतक डुमरी रसूलपुर गांव निवासी 55 वर्षीय श्रीराम महतो के पुत्र प्रेम कुमार ने स्थानीय थाने मे प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे कहा गया है कि 14 जून शनिवार को मेरे पिता श्रीराम महतो अपने खेत मे जंगल साफ कर रहे थे, तभी डुमरी टिकुलियाटोला गांव निवासी अक्षय सिंह, धनंजय सिंह एवं बबन सिंह लाठी-डंडा एवं फरसा लेकर पहुंचे और अक्षय सिंह ने फरसा से उसके पिता श्रीराम महतो के सिर पर वार कर दिया जिससे उसके पिता का सिर फट गया. वही बबन सिंह एवं धनंजय सिंह लाठी डंडा से मारने लगे.

जिससे उसके पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए.  घटना के बाद हमलोग इलाज के लिए छपरा सदर हॉस्पिटल ले गए, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां इलाज के क्रम मे बुधवार को श्रीराम महतो की मौत हो गयी. मृत्यु के बाद शव पहुंचते ही परिजनों मे कोहराम मच गया. वहीं घटना की सुचना पर पहुंचे सदर एसडीपीओ राजकिशोर सिंह ने मामले की छानबीन की और जल्द से जल्द आरोपियों के गिरफ्तारी की बात कही है. वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि जमीनी  विवाद मे घटना हुई है. नामजद आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Add

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *