ट्रेनों में यात्री के सुरक्षा की खुली पोल, सुरक्षा पर उठे सवाल ; वैशाली एक्सप्रेस में मोबाइल छीनने के दौरान ट्रेन से गिरा यात्री, गंभीर

0 minutes, 1 second Read

 

CHHAPRA DESK –   ट्रेनों में यात्रियों के सुरक्षा की पोल एक बार फिर खुल गई है. ताजा मामला पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से सामने आया है, जहां जंक्शन से वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन के खुलने के साथ बदमाशों द्वारा मोबाइल छीनने के प्रयास में एक यात्री ट्रेन से नीचे गिर गया. इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक किशोर यात्री से मोबाइल छीनने के प्रयास में वह ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल किशोर की पहचान बरौनी जिले के अभिषेक कुमार के रूप में हुई है, जो अपने बड़े भाई के बुलावे पर सहरसा से नई दिल्ली जा रहा था. बताया गया कि वह ट्रेन के स्लीपर कोच में गेट के पास खड़ा होकर यात्रा कर रहा था,

Add

उसी दौरान जब ट्रेन छपरा स्टेशन से आगे बढ़ी तो अचानक कुछ उचक्कों ने मोबाइल छीनने की कोशिश की. मोबाइल छीनने मे असफल उचक्कों ने उसको धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिरकर घायल हो गया. जिसके बाद वह किसी तरह उठकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचा, जहां उसका इलाज किया गया. वही घटना के बाद कई सवाल उठ रहे हैं कि क्लास 1 की श्रेणी में गिनी जाने वाली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में इतनी बड़ी चूक आखिर कैसे हुई. इस ट्रेन में आम तौर पर सुरक्षा के लिए आरपीएफ एस्कॉर्ट की तैनाती रहती है, लेकिन इसके बावजूद स्लीपर कोच में यात्रियों के साथ इस तरह की घटना कही न कही सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करता है.

50 व 51 नंबर ढाला बना उचक्कों का सेफ ज़ोन

विदित हो कि छपरा स्टेशन के समीप 50 नंबर व 51 नंबर ढाला उचक्कों के लिए हमेशा से सेफ जोन माना जाता है. पूर्व में भी यहां पर उच्चकों ने पर्स चोरी, चाकूबाजी व मोबाइल छीनने की कई घटना क़ो अंजाम दे चुके है. इसके बावजूद सुरक्षा के नाम पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए. वही घटना की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है. प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि जख्मी किशोर की शिकायत के आधार पर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और उच्चकों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *